फिरोज़ाबाद: पुलिस लाइन सभागार में चार जांबाज़ उपनिरीक्षकों को दी गई भावभीनी विदाई, प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर किया गया सम्मानित
पुलिस विभाग में एक भावुक पल देखने को मिला, जब अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे चार उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन स्थित सभागार में सोमवार दोपहर दो बजे क़रीबन सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को प्रशस्ति पत्र, उपहार एवं माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया।