मुरैना: जिगनी गांव में अवैध रेत भंडारण पर माता बसैया और वन विभाग की कार्रवाई, ₹10 लाख का लॉडर ज़ब्त
Morena, Morena | May 19, 2026 जिगनी गांव में अवैध रेत भंडारण माता बसैया पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही 10 लाख रुपए के एक लोडर को किया जप्त। भूमि स्वामियों पर किया गया मामला दर्ज किया है।माता बसैया थाना पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने जीगनी गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 ट्रॉली अवैध रेत के भंडारण को नष्ट किया है। वहीं मौके से एक लोडर वाहन भी जब्त किया गया ।