जगदलपुर: इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में संभाग स्तरीय चेस टूर्नामेंट का समापन, महापौर ने विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में आयोजित संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन किया गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर संजय पांडे सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनकी हौसला अफजाई की। वहीं प्रतियोगिता में जीत हासिल ना कर सकने वाले खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए महापौर संजय पांडे ने मनोबल बढ़ाया.