जगदलपुर: शहर में सास-ससुर ने पेश की अनोखी मिसाल, विधवा पुत्रवधू का बेटी की तरह किया कन्यादान
जगदलपुर शहर में सीता-श्यामलाल देवांगन ने अपनी विधवा पुत्रवधू गायत्री का फिर से विवाह कराकर अनुकरणीय पहल प्रस्तुत किया है, जो कि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें कि जगदलपुर में विधवा पुत्रवधू का पुनर्विवाह कर बहू को नई जिंदगी देने वाले जगदलपुर के सीता-श्यामलाल देवांगन समाज के लिए एक मिसाल बनकर सामने आए है।