जगदलपुर: भाजपा मंडल नगरनार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि दी
भारतीय जनता पार्टी नगरनार मंडल ने रविवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर उन्हें याद किया और उनका नमन करते भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष व भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। अपने संबोधन में डा. श्यामा प्रसाद