जगदलपुर: इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में स्व. सिद्धार्थ मिश्रा की स्मृति में डीएफए ट्रॉफी का आयोजन, महापौर संजय पांडे हुए शामिल
नगर के इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में जिला फुटबाल संघ बस्तर द्वारा स्व सिद्धार्थ मिश्रा की स्मृति में डीएफए ट्राफी का आयोजन किया गया।आयोजन में मुख्य अतिथि महापौर संजय पाण्डे शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्व सिद्धार्थ मिश्रा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।इस पश्चात् वहाँ मौजूद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।