जिला दतिया में आबकारी विभाग द्वारा जहरीली शराब के विरुद्ध की गई कार्रवाई
जिला सागर में जहरीली शराब की घटना के बाद कलेक्टर महोदय दतिया श्री स्वप्निल वानखड़े, पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मयूर खण्डेलवाल एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता श्री संदीप शर्मा के निर्देशानुसार आज दिनांक 10.09.2026 को दतिया में जहरीली शराब के विरुद्ध कार्यवाही हेतु प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्री मनीष द्विवेदी के मार्गदर्शन में आबकारी नियंत्रण कक्ष एवं वृत्त प्रभारी श्री अनिरुद्ध खानवलकर के नेतृत्व में वृत्त दतिया-ब क्षेत्रअंतर्गत सेरसा कंजरडेरा थाना उनाव पर अवैध शराब के विरुद्ध दबिश कार्यवाही में मौके पर 35 ड्रम में लगभग 7000 लीटर गुड़ लाहन सैपल लेकर नष्ट किये गये एवं 1400 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब जब्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा 34(1)F एवं धारा 34 (2), 49-क के अंतर्गत कुल 02 प्रकरण पंजीबद्ध कर 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण में जब्त/नष्ट मदिरा एवं सामान की अनुमानित मूल्य 13,58,700/- रूपये है। उक्त अभियान सतत् रूप से जिले में जारी रहेगा।
उक्त कार्यवाही मे आबकारी नियंत्रण कक्ष एवं वृत्त प्रभारी श्री अनिरुद्ध खानवलकर,एसडीओपी श्री विनायक शुक्ला, आबकारी उपनिरीक्षक ध्वनि भदौरिया,श्री मनोज दिनकर, आबकारी मुख्य आरक्षक विकास पाठक,एवं आबकारी बल। पुलिस विभाग से ए.एस.आई. श्री रविन्द्र सिंह हमराह फोर्स पुलिस लाइन बल एवं थाने से श्री आदित्य शर्मा एवं थाना बल, वाहन चालकों का सराहनीय योगदान रहा।