योगेया गांव में बीते दिनों हुई घटना के बाद दिनारा थाना क्षेत्र में बीएनएसएस की धारा 163 लागू
रोहतास के अलावा अन्य जिले की पुलिस कर रही कैंप
योगिया गांव में बीते दिन घटना के बाद प्रशासन ने शांति व विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्र में बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी है। योगेया गांव और आसपास के क्षेत्रों में लगातार पुलिस बल कैंप कर स्थिति पर नजर रख रही है। एसडीएम दिलीप कुमार ने बताया कि दिनारा थाना क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि रोहतास के अलावा भोजपुर, बक्सर और कैमूर जिले से भी पुलिस बल को बुलाकर विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। सभी संवेदनशील जगहों पर बैरीकेडिंग किया गया है तथा आने जाने वाले वाहनों की गहन जांच की जा रही है। एसडीएम दिलीप कुमार, एसडीपीओ बिक्रमगंज सिंधु शेखर सिंह, डीसीएलआर संतोष कुमार, भोजपुर मुख्यालय डीएसपी मनोज कुमार, डीएसपी रक्षित विजय कुमार, बीडीओ कुलदीप कुमार विभूति, सीओ अरुण कुमार सिंह,ईओ अंभोज नयनम, बीईओ मधुरेंद्र कुमार, अंचल निरीक्षक विनय कुमार,भानस थानाध्यक्ष विजय बैठा, नटवार थानाध्यक्ष रंजय कुमार, समेत कई पुलिस पदाधिकारी दिनभर क्षेत्र का भ्रमण करते रहे। एसडीएम व एसडीपीओ स्वयं रविवार को योगेया , मनिहारी मिल्की के साथ आसपास के गांवों का भ्रमण कर लोगों से बातचीत कर स्थिती का जायजा लिया। एसडीएम ने कहा कि पहला दिन शांति व्यवस्था पुरी तरह बना रहा।आम जनता ने भी इससे राहत महसूस कर रही है।प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है।