पयागपुर: डाक विभाग ने छुट्टी के दिन भी पयागपुर क्षेत्र में राखियां बांटी
भारतीय डाक विभाग ने रक्षाबंधन के अवसर पर राखियो की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। बारावफात की आधिकारिक छुट्टी के बावजूद भी विभाग ने पयागपुर क्षेत्र में अपनी सेवाएं जारी रखीं और डाकियों ने घर-घर जाकर राखियां के पार्सल और लिफाफे वितरित किए।