चांदवा: चंदवा में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया चित्रगुप्त पूजा महोत्सव
चंदवा प्रखंड मुख्यालय स्थित मुस्कान रेस्टोरेंट के समीप बुधवार की दोपहर करीब एक बजे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ चित्रगुप्त पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई।