फुल्लीडूमर: खेसर बाजार में साहित्य परिषद खेसर के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस पर सजी कवियों की महफिल
स्वतंत्रता दिवस पर साहित्य परिषद खेसर के तत्वावधान में एक कवि गोष्ठी का आयोजन परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक भगत आत्मदर्शी एवं संयोजक रामजी चंद्र के संचालन में आयोजित की गई। जहां कवियों एवं साहित्यकारों ने दीप प्रज्वलित कर गोष्ठी की शुरुआत की। इस मौके पर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की कसमें खाते हुए कवियों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति कविता प्रस्तुति किये।