मानपुर: बांधवगढ़ में मानसूनी गश्त के दौरान वन अमले ने जंगली सूअर के शिकार के आरोप में दो आरोपी पकड़े
Manpur, Umaria | Aug 14, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर परिक्षेत्र मे जंगली सूअर का शिकार करने के आरोप मे दो व्यक्तियो को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियो की पहचान रामलाल उर्फ चुटदानी बैगा पिता बंगाली बैगा और सनी बैगा पिता सुन्नी बैगा दोनो निवासी उमरिया बकेली के रूप मे हुई।आरोपियो के विरुद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है