आज दिनांक 22.06.2026 को समाहरणालय सहरसा के कार्यालय प्रकोष्ठ में जिलाधिकारी,सहरसा,श्री दीपेश कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी निर्वाचकों की सहज मतदान में भागीदारी की चुनौतियों एवं समस्याओं तथा उनके संभव समाधान पर विचार विमर्श हेतु (DMCAE) बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में अपर समाहर्ता श्री निशांत, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।
45 views | Samastipur, Bihar | Jun 22, 2026