सादाबाद: जंजरिया में नाला निर्माण के विवाद में 2 पक्षों में हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
जंजरिया में क्षेत्र पंचायत निधि से जल निकासी के लिए नाला निर्माण किया जा रहा है, जिसके चलते दो पक्षों में विवाद हो गया और देखते-देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों तरफ से लात घूंसों के साथ लाठी डंडा चलने लगे। जिसका किसी ग्रामीण के द्वारा वीडियो बना लिया गया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरा मामला बृहस्पतिवार की शाम का बताया गया है।