सादाबाद: मढाका के पास एक ट्रैक्टर ने अन्य ट्रैक्टर को बचाने में अनियंत्रित होकर ट्रॉली सहित खाई में पलटा, हादसा टला
धांधऊ निवासी गजेंद्र सिंह गुरुवार को ट्रेक्टर ट्रॉली लेकर सादाबाद रोड पर स्थित आरएल कोल्ड स्टोर पर जा रहे थे। मढ़ाका के पास पहुंचे तो बम्बे किनारे से अचानक दूसरा ट्रैक्टर रोड पर आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में गजेंद्र सिंह की ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गया और खाई में पलट गए। गनीमत रही इस दुर्घटना में किसी के चोट नहीं आई, पर ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया है।