प्रतापगढ़: विनैका गांव में घर में घुसकर जान लेने की कोशिश के मामले में आसपुर देवसरा पुलिस ने 2 शातिर अभियुक्तों को दबोचा
ग्राम विनैका थाना आसपुर देवसरा निवासी वादी के घर में घुसकर हत्या का प्रयास व गाली गलौज धमकी देने के प्रकरण में दर्ज अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार। अभियुक्त सुभाष चन्द्र यादव पर गुण्डा, आर्म्स एक्ट,हत्या/ हत्या का प्रयास, गैंगेस्टर समेत कुल 31 मुकदमें व अभियुक्त नवीनचन्द्र उर्फ झल्लू पर हत्या का प्रयास, गैंगेस्टर समेत कुल 12 मुकदमें दर्ज है।