प्रतापगढ़: जोगीपुर में जमीनी रंजिश के चलते युवक को पीटकर किया घायल
जोगीपुर निवासी शैलेंद्र कुमार मिश्र का अपने पड़ोसी प्रदीप कुमार मिश्र से जमीनी विवाद चल रहा है। शैलेंद्र कुमार मिश्र का आरोप है कि वह अपने घर पर बैठे हुए थे। इसी दौरान पड़ोसी प्रदीप कुमार मिश्र उनकी पत्नी निशा मिश्र एवं इंदिरा मिश्र लाठी डंडा लेकर उनके घर पर आ गए तथा शैलेंद्र कुमार को जमकर मारा पीटा। जिसके चलते उन्हें काफी चोट आई।