प्रतापगढ़: शहर के जीआईसी मैदान से पोलिंग पार्टियों को किया जा रहा है रवाना, 17 दिसंबर को होगा चुनाव
नगर पालिका परिषद बेल्हा उपचुनाव हेतु शहर के जीआईसी मैदान से सोमवार सुबह 11 बजे से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू कर दी गई है। अपर जिलाधिकारी शत्रुघ्न वैश्य ने बताया कि जिले में 111000 से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसके लिए 37 मतदान केंद्र और 110 मतदान स्थल बनाए गए हैं। प्रत्येक मतदान स्थल पर तीन-तीन कार्मिकों को लगाया गया है।