प्रतापगढ़: नगर पालिका परिषद बेल्हा के अध्यक्ष पद हेतु उप निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 111119 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
नगर पालिका परिषद बेल्हा के अध्यक्ष पद हेतु उप निर्वाचन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। डीएम संजीव रंजन ने सोमवार शाम 7:00 बजे जानकारी देते हुए बताया की नगर पालिका क्षेत्र के कुल 111119 मतदाता करेंगें अपने मताधिकार का प्रयोग। उन्होंने बताया कि चुनाव की दृष्टिगत नगर पालिका क्षेत्र में एक दिन का अवकाश भी दिया गया है।