प्रतापगढ़: लखनऊ विधानसभा घेराव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, अंबेडकर चौराहा स्थित कार्यालय पर बैठक कर बनाई रणनीति
लखनऊ में 18 दिसंबर को होने वाले विधानसभा घेराव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने अंबेडकर चौराहा स्थित कार्यालय पर सोमवार शाम 4 बजे एक बैठक किया। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस (प्रयागराज जोन) प्रभारी राजेश तिवारी, पूर्व विधायक विजय प्रकाश और यूपी कांग्रेस के निवर्तमान महासचिव मुकुंद तिवारी ने संबोधित किया।