श्योपुर: कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह और जगदीश देवड़ा का पुतला फूंका, भारतीय सेना के अपमान को लेकर बर्खास्तगी की मांग की
श्योपुर। शहर में गांधी पार्क के सामने शनिवार को दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के मंत्री विजय शाह और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला दहन कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और दोनो मंत्रियों को केबीनेट से बर्खास्तगी की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अतुल चैहान के नेतृत्व में किये गये प्रदर्शन में विधायक बाबू जंडेल सहित कांग्रेसी मौजूद रहे।