श्योपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, 15 हजार रुपये का जुर्माना
श्योपुर। जिला न्यायालय के पाॅक्सो विशेष न्यायालय द्वारा शुक्रवार को शाम 6 बजे दुष्कर्म के करीब दो साल पुराने मामले में सजा सुनाते हुए आरोपी को 20 साल सश्रम करावास की सजा एवं 15 हजार रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया है वहीं पीडिता को कुल 4 लाख 15 हजार रूपये का प्रतिकर देने का आदेश सुनाया है।