श्योपुर: रिंगनी गांव में मगरमच्छ के आने से दहशत, वन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर पकड़ा
श्योपुर। जिले के रिंगनी गांव में शुक्रवार सुबह 9 बजे एक मगरमच्छ रिहायशी इलाके में पहुंच गया। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहंुची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू आॅपरेशन कर मगरमच्छ को पकड लिया और उसे पार्वती नदी में छोड दिया है।