श्योपुर: सिविल डिफेंस के अंतर्गत विजयपुर में 43 वालंटियर्स का प्रशिक्षण हुआ
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में होमगार्ड परिसर श्योपुर में सिविल डिफेंस अंतर्गत चयनित वाॅलेटियर्स का प्रशिक्षण कार्य जारी बना हुआ है, इसी क्रम में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक विजयपुर क्षेत्र के 43 वाॅलेटियर्स को होमगार्ड के अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।