बीकानेर: कोटगेट थाना पुलिस ने 17 लाख के चोरी के गहनों सहित शातिर नकबजन को किया गिरफ्तार
बीकानेर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन नीलकंठ' के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक आदतन शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 17 लाख रुपये मूल्य के चोरी के सोने-चांदी के गहने बरामद किए हैं। भगवानपुरा बस्ती में हुई चोरी के मामले की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और