कोईलवर: कोईलवर प्रखंड स्थित पीएनबीआर-सेटी में मुर्गी पालन प्रशिक्षण की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई
कोईलवर स्थित पीएनबी आर-सेटी केंद्र में एक माह से चल रहे मुर्गी पालन प्रशिक्षण की परीक्षा मंगलवार दोपहर 2:00 संपन्न हुई। कुल 35 प्रशिक्षुओं में से 22 प्रशिक्षु परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षार्थीयों ने बताया कि यहां रहने, खाने और प्रशिक्षण का कोई शुल्क नहीं लिया जाता, साथ ही प्रशिक्षण के बाद सर्टिफिकेट भी दिया जाता है।