*नगर निकाय चुनाव-2026 : द्वितीय चरण*
जिला डीडवाना-कुचामन में द्वितीय चरण के तहत खाटू खुर्द, परबतसर, नावां शहर एवं मकराना नगर पालिकाओं में मतदान प्रक्रिया जारी है।
*पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान (आई.पी.एस.) द्वारा* आज मकराना क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया तथा मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इस दौरान *आईजीपी साहब, अजमेर रेंज, अजमेर डॉ. रवि तथा संभागीय आयुक्त महोदय द्वारा* भी मकराना पहुंचकर मतदान केंद्रों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों से मतदान प्रक्रिया एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी लेते हुए शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भ्रमण एवं मतदान केंद्र निरीक्षण से संबंधित फोटो संलग्न हैं।
*डीडवाना-कुचामन पुलिस : शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान के लिए प्रतिबद्ध*
Didwana, Nagaur | Sep 11, 2026