बड़वानी: वालपुर घाट में कार 150 फीट गहरी खाई में गिरी, 1 की मौत, घायल अस्पताल में भर्ती
बड़वानी शुक्रवार अलसुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें लगभग 150 फिट खाई में एक कार गिर गई बताया जा रहा है कि कार में 4 लोग सवार थे जिसमें से 1 की मौत हो गई तो वहीं 3 लोग गंभीर घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिकरिया की इस दुर्घटना में मौत होना बताया जा रहा है वहीं घायलों को पाटी से बड़वानी जिला अस्पताल रैफर किया गया है। मौके पर भीड़ जमा हो गई है।