पंचायत जंदराह में सोमवार 4बजे ऑल हिमाचल PWD, IPH वर्कर यूनियन जिला कांगड़ा इंटक जिलाध्यक्ष संजय सैनी की अध्यक्षता में एडीबी फंडिंग प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश पेयजल योजना के कर्मचारियों से मिले और कर्मचारियों को जागरूक करते हुए उन्हें हिमाचल प्रदेश श्रम कल्याण बोर्ड से मिलने वाली योजनाओं से अवगत करवाया। संजय सैनी ने कहा जल्द जंदराह में जागरूकता शिवर लगाया जायेगा।