हसनपुर: आदमपुर के गांव दूल्हेपुर के प्रधान का ऑडियो वायरल, विकास कार्यों पर सवाल, कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान
आदमपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत दूल्हेपुर इन दिनों कथित वायरल ऑडियो और गांव की बदहाल तस्वीरों को लेकर चर्चा में है। एक ओर ग्राम प्रधान का बताया जा रहा ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, तो दूसरी ओर गांव के रास्तों पर कीचड़ और जलभराव की तस्वीरें सामने आई हैं। VO-ये तस्वीरें अमरोहा के गंगेश्वरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत दूल्हेपुर की बताई जा रही हैं।