कांके: डेली मार्केट थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
Kanke, Ranchi | Jun 28, 2025 डेली मार्केट थाना में शनिवार शाम करीब पांच बजे मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इस दौरान शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डेली मार्केट थाना प्रभारी जयप्रकाश राणा ने लोगों से शांति और सौहार्द्र से मुहर्रम मनाने की अपील की।