कांके: रांची स्थित CMPDI में झारखंड कोलियरी यूनियन का महाधिवेशन, सीएम ने वीसी से किया संबोधित
Kanke, Ranchi | Jun 28, 2025 रांची स्थित CMPDI में शनिवार शाम करीब चार बजे झारखंड कोलियरी यूनियन का महाधिवेशन हुआ। झारखंड कोलियरी यूनियन के महाधिवेशन को सीएम हेमंत सोरेन ने वीसी के जरिए संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य के आदिवासियों, मूलवासियों, श्रमिकों और विस्थापितों को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और लगातार प्रयासरत रहेगी।