कांके: JMM केंद्रीय कैंप कार्यालय में प्रेस वार्ता कर केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी दी
Kanke, Ranchi | Jun 28, 2025 झारखंड मुक्ति मोर्चा से संस्थापक संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी झामुमो के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय में प्रेस वार्ता कर झामुमो के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने दी. उन्होंने बताया कि गुरुजी की तबीयत में सुधार है. डॉक्टर की टीम इलाज कर रही है. तेजी से वह उभर रहे है. जल्द ही झारखंड लौट कर आएंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि सभी लोग गुरुजी के स्वास्थ्य होने के लिए भगवान से दुआ भी करें. बता दे कि बीते सोमवार को शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने पर उन्हे दिल्ली रेफ़र किया गया है. जहां गंगा राम अस्पताल में उन्हे ऐड्मिट किया गया है.