खलीलाबाद की कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक की गई। जहां डीएम ने विस्तृत समीक्षा के दौरान मनरेगा में विशेष रूप से श्रमिकों को 100 दिन के रोजगार दिए जाने के निर्देश दिए। यह जानकारी सूचना विभाग ने गुरुवार दोपहर 3:30 बजे दी।