कासगंज: पटियाली में तैलिक महासंघ ने INDIA गठबंधन के सीतापुर के सांसद राकेश राठौर के लिए किया सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन
पटियाली नगर के श्रीराम डिग्री कॉलेज में तैलिक महासभा के जिलाध्यक्ष गंगादिन राठौर ने एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सीतापुर से इंडिया गठबंधन के सांसद राकेश राठौर का सम्मान किया गया। सम्मान कार्यक्रम के दौरान तैलिक समाज के लोगों के साथ साथ इंडिया गठबंधन के नेता भी मौजूद रहे।