कासगंज: बड़ा गाँव कोटरा में चोरी का आरोप लगाकर महिला और उसके पति से की गई मारपीट, पुलिस से की गई शिकायत
सहावर थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बड़ा गांव कोटरा की रहने वाली रिजवाना पत्नी आमिर ने बताया, कि उसकी देवरानी रानी, देवर शाहरुख, सास रेशमा, ससुर नूर आलम, रईस और अमन ने उसे पर बच्चे की टोपी चोरी करने का आरोप लगाया। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। महिला का पति जब बचाने आया तो उसके सिर में लाठी मार दी। जिससे उसके चोटें आयी हैं।