कासगंज: हीरापुर गाँव निवासी महिला ने पति पर लगाया मारपीट करने का आरोप, पुलिस से की शिकायत
सहावर थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए हीरापुर गांव की रहने वाली सुनीता पत्नी किरोड़ी ने बताया, वह रविवार को अपने घर पर थी। तभी उसका पति किरोड़ी आया और शराब पीकर उसे गाली-गलौज करने लगा। गाली गलौज के बाद उससे मारपीट की गई। आरोप है कि वह शराब के लिए उसे जबरदस्ती रुपए मांग रहा था। महिला ने पुलिस से कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।