बहेड़ी: यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर मुंडिया मुकर्रमपुर के पास एसपी उत्तरी व सीओ ने पुष्प वर्षा कर कावड़ियों का किया स्वागत
बरेली नैनीताल हाईवे पर यूपी उत्तराखंड बॉर्डर पर बहेड़ी थाना क्षेत्र के मुंडिया मुकर्रमपुर के पास आज 17 अगस्त सावन माह के तीसरे सोमवार की सुबह से ही उत्तराखंड के हरिद्वार से जल लेकर यूपी की सीमा में आने वाले सभी कावड़ियों का बरेली से पहुंचे एसपी उत्तरी मुकेश चन्द्र मिश्र सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह एवं नायब तहसीलदार ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।