शिवहर: आवास योजना में नाम जोड़ने के लिए आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक करना ज़रूरी: नगर सभापति
नगर सभापति राजन नंदन सिंह शुक्रवार शाम 6:30 बजे बताया है कि नगर परिषद क्षेत्र में आवास योजना में नाम जोड़ने का काम चालू है. उन्होंने ने बताया है कि आवास योजना में नाम जुड़वाने को लेकर सबसे पहले अपना आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक करवा ले. यह बेहद जरूरी है. ओटीपी आने के बाद ही आगे का काम किया जाएगा. वही आय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र भी बनवा लेंगे।