फर्रुखाबाद: गांव मधवापुर में घर से ₹3,00,000 की नगदी और लाखों के जेवरात चोरों ने किया पार, पुलिस जांच में जुटी
जहानगंज के गांव मधवापुर निवासी कृपाशंकर पुत्र जगदीशचंद्र शनिवार रात परिवार के सभी सदस्यों के साथ सो गए थे।उनका छोटा भाई रंजीत वहां बुकिंग के सिलसिले में विष्णुगण गया था।रविवार सुबह लगभग 3 बजे जब घर लौटा तो मुख्य गेट खुला मिला। जांच करने पर पता चला। कि कमरे में रखे बक्से गायब हैं।500 मीटर दूर बक्सा मिला।लगभग ₹300000 की नगदी और सोने-चांदी के आभूषण भी गायब थे।