गायघाट: केवटसा में तेजस्वी यादव का राजद कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, राजा सिंह को पार्टी में लौटने का न्योता
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के केवटसा स्थित राजा लाइन होटल पर गुरुवार दोपहर तीन बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का राजद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने स्वागत किया। जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव पटना से मधुबनी जा रहे थे। इसी दौरान वे कुछ देर के लिए लाइन होटल पर रुके और राजद नेताओं के साथ भोजन