जगाधरी: 23 जून से वर्कशॉप से लापता हुए 23 वर्षीय हर्षित को ढूंढने के लिए परिवार वालों ने लोगों से की अपील
परिवार वालों का कहना है कि वह 23 जून को बिना बताए घर से कहीं चला गया है। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को भी दी है। पुलिस भी उसकी तलाश कर रही है मगर कोई सुराग नहीं लग रहा जिससे पूरा परिवार परेशान है। इसको लेकर लोगों से उन्होंने अपील की है कि अगर उनका बच्चा कहीं नजर आता है तो वह उसे घर पहुंचने का काम करें या पुलिस को सूचित करें।