जगाधरी: ताजकपुर में मदर मेरी चेरिटी होम ने फ्री मेडिकल जांच शिविर का किया आयोजन
मदर मेरी चैटिंग होम की ओर से फ्री मेडिकल चेकअप कैंप आज ताजकपुर के सरकारी स्कूल में लगाया गया। जिसमें रक्तदान के साथ बच्चों की आंखों की ओर दांतो की भी जांच की गई। जिसमें गांव वालों ने भी अपना चेक अप कराया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में विश्कर्मा धीमान समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक राज धीमान पहुंचे स्कूल के प्रांगण में उन्होंने पौधा रोपण भी किया।