जगाधरी: प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत यमुनानगर जिला बना नंबर वन : महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर ने बताया के प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्रदेश के 22 जिलों में से यमुनानगर नंबर वन पर रहा है। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ देने का काम किया जाता है और उनकी पूरी टीम इन गर्भवती महिलाओं का खास ध्यान रखती हैं ताकि पैदा होने वाला बच्चा कुपोषण का शिकार ना हो।