जगाधरी: रादौर में ट्रक ड्राइवर ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, मोटरसाइकिल सवार हुआ घायल
रादौर में आज फिर एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोटर साइकिल पूरी तरह से आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। और मोटरसाइकिल सवारी की भी घायल हो गया। जिसके बाद उसे रादौर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर के फरार हो गया मौके पर पहुंची पुलिस और जांच में जुटी।