जगाधरी: पांच दुकानों में चोरी करने वाले आरोपी को यमुनानगर के सेक्टर 18 से स्पेशल सेल की टीम ने किया गिरफ्तार।
स्पेशल सेल की टीम ने यमुनानगर में ही पांच दुकानों में चोरी करने वाले एक चोर को गिरफ्तार किया है। इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि सेक्टर 18 से इस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । इसने अलग-अलग जगह पांच वारदातों को कबूल किया है और यह चोर अक्सर दिन में ही चोरी करता था, जब दुकानदार दोपहर के समय एक शटर बंद कर खाना खाने के लिए घर जाते थे ।