अयोध्या में एंटी करप्शन टीम द्वारा एक लेखपाल की कथित गिरफ्तारी के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार को प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर महावन तहसील के लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। लेखपालों ने मामले की उच्च समिति से जांच करने की मांग की धरना शाम 4:00 बजे तक जारी रहा