पंचायत विकास दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बहेरा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पंचायतों के समग्र एवं सतत विकास, जनभागीदारी तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ० दिलीप जायसवाल माननीय मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति माननीय विधायक श्री राम नारायण मंडल, जिला पदाधिकारी, बांका , पुलिस अधीक्षक , बांका , उप विकास आयुक्त , प्रखंड विकास पदाधिकारी , अंचल अधिकारी सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति से और बढ़ गई।
इस अवसर पर पंचायत में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, जैसे मनरेगा, समेकित बाल विकास सेवा
(ICDS), स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, महिला एवं बाल कल्याण, पोषण, आधारभूत संरचना विकास तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धियों की जानकारी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ साझा की गई।
इस अवसर पर पंचायत में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, जैसे मनरेगा, समेकित बाल विकास सेवा
(ICDS), स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, महिला एवं बाल कल्याण, पोषण, आधारभूत संरचना विकास तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धियों की जानकारी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ साझा की गई।
मुख्य अतिथि ने पंचायत विकास में जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं आम नागरिकों की सहभागिता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने तथा पंचायतों को स्वच्छ, समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के माननीय मुखिया जी, सभी वार्ड सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, स्वयं सहायता समूह की महिलाएँ, जीविका दीदियाँ तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पंचायत विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने एवं सरकार की विकास योजनाओं को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन बिहार गीत के साथ किया गया।
#जिला_प्रशासन_बांका
#बांका
#पंचायत_विकास_दिवस
#ग्राम_पंचायत_बहेरा
#विकसित_पंचायत
#जनभागीदारी
#मनरेगा
#स्वच्छ_भारत
#जल_संरक्षण
#जीविका_दीदी
#महिला_सशक्तिकरण
#बिहार_सरकार
#DistrictAdministrationBanka
#PanchayatDevelopment
#RuralDevelopment
#BiharGovernment
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Banka, Bihar | Jun 28, 2026