जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा सदर अस्पताल, बांका का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपातकालीन विभाग सहित विभिन्न वार्डों का जायजा लिया तथा भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के व्यवहार तथा उपचार व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कई मरीजों एवं उनके परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने आपातकालीन कक्ष, बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) एवं सुरक्षा व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में विभिन्न स्थानों पर साइनेज (सूचना पट्ट) की कमी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अस्पताल प्रशासन को आवश्यक स्थानों पर शीघ्र पर्याप्त साइनेज लगाने का निर्देश दिया। साथ ही अस्पताल में कार्यरत सभी कर्मियों की अद्यतन कर्तव्य सूची (Duty Roster) स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने का भी निर्देश दिया।सभी चिकित्सक को बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने एवं मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
#जिला_प्रशासन_बांका
#बांका
#सदर_अस्पताल_बांका
#स्वास्थ्य_सेवा
#जनहित
#स्वास्थ्य_व्यवस्था
#अस्पताल_निरीक्षण
#DistrictAdministrationBanka
#Healthcare
#GoodGovernance
#BiharGovernment
#PublicHealth
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Health Department
Banka, Bihar | Jun 28, 2026