शिवहर: शिवहर प्रखंड के कुशहर दुर्गा चौक पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक ने मनाया 78वां स्थापना दिवस
शिवहर प्रखण्ड के कुशहर दुर्गा चौक पर शनिवार शाम 03:30 बजे राष्ट्रीय मजदूर कॉंग्रेस इंटक ने 78वां स्थापना दिवस मनाया है. जिला अध्यक्ष नीरज सिंह बताया कि आजादी से पहले केवल दो मजदूर संगठन काम करते थे. बताया कि राष्ट्रीय मजदूर इंटक यूनियन की स्थापना वर्ष 03 मई 1947 को हुई थी. इसमे अनेकों मजदूर नेताओ ने अपना योगदान दिया था. मौके पर पार्टी के अन्य लोग मौजूद थे।